Big News : भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनाई रणनीति - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनाई रणनीति

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
BJP made strategy for upcoming programs

BJP made strategy for upcoming programs
देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यलय में चली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों को नवंबर महीने में होने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने प्रवासियो से इगास पर्व मनाने के लिए अपने गांव आने का आग्रह किया साथ ही सरकार की ओर से की जा रही तैयारियों के बारे में बताया।

भाजपा सरकार ने प्रदेश में आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनायी है। इन कार्यक्रमों में 30 अक्तूबर को मन की बात कार्यक्रम, 4 नवंबर को विकास पर्व और 9 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के नेताओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आज देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक लेकर पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयार की गई रणनीति के बारे में जानकारी पत्रकारों को दी गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने प्रवासियों से इगास-बग्वाल (बुढ़ी दिवाली) को अपने गांव में मनाने का आह्वान किया।

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 30 अक्टूबर को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को पूरे प्रदेश भर में बूथ स्तर पर किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और विधायकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 30 अक्तूबर के बाद आगामी 4 नवंबर को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मनाए जाने वाले पारंपरिक लोक पर्व के मौके पर मंडल स्तर पर विकास कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएग। जिसमें पार्टी के विधायकों सांसदों मंत्रियों सहित सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी दी गई है।

आगामी 9 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा प्रदेश भर में भव्य कार्यक्रम करेगी। जिसमें आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय किया गया है।

Share This Article