HighlightNational

भाजपा नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत नाज़ुक, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य गिरफ्तार

भाजपा नेताओं पर हमला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले भी भाजपा नेताओं पर हमले के कई मामले सामने आ चुके हैं. वहीं ताजा मामला बिहार में मुजरिमाना से सामने आया है। जी हां बता दें कि बिहार भाजपा के तरजुमान (प्रवक्ता) अज़फर शम्सी को कुछ बदमाशों ने बुध के रोज़ गोली मार दी. गोली लगने के फौरन बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया. बताया जा रहा है कि शम्सी की हालत नाज़ुक बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक अज़फर शम्सी को इवनिंग कॉलेज के पास बदमाशों ने गोली मारी. गोली लगने से ज़ख्मी हुए भाजपा प्रवक्ता को फौरी तौर पर सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां से उन्हें शुरूआती इलाज के बाद पटना रैफर कर दिया गया.  घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. इसमें मुंगेर एसपी का कहना है कि परिवार वालों के बयान पर जमालपुर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ललन प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मोहम्मद अज़फर शम्सी से उनकी कुछ आपसी रंजिश है. जिसकी जानकारी शम्सी के परिवार वालों ने दी है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें