Udham Singh Nagar News

भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने की भू-स्वामित्व दिलाने की मांग, सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के मौके पर रुद्रपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम धामी को भू-स्वामित्व दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

भाजपा नेता सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन

सीएम धामी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले वर्षों में नगर निगम, नगर पालिका का परिसीमन किया गया जिसके तहत पूरे राज्य के अनेकों गांवों को नगर निगम व नगर पालिका में शामिल किया गया, यह ऐसे गांव थे जो पहले ग्राम सभा अथवा ग्राम पंचायत में आते थे। इसी में रुद्रपुर शहर के भी ऐसे तमाम गांव थे जिन्हें नगर निगम में शामिल किया गया।

भाजपा नेता ने की भू-स्वामित्व दिलाने की मांग

लेकिन नगर निगम में शामिल होने के बाद भी अब तक इन ग्राम वासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना भू स्वामित्व का लाभ नहीं मिल पा रहा जिसके कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता ने कहा इस वजह से वह अपने आवासीय प्लॉट में कुछ भी निर्माण कार्य करना चाहते हैं तो उसमें जिला विकास प्राधिकरण अड़ंगा लगा रहा है।

आवासीय प्लॉट पर नहीं करवा पा रहे निर्माण कार्य

भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि निर्माण कार्य करने पर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से उनको यह काम नहीं करने दिया जा रहा है और यह आवासीय प्लॉट पिछले 75 वर्षों से उनको मिले हुए हैं। चुघ ने बताया कि वो प्लाट पर ईट भी नहीं लगा पा रहे हैं। चुघ ने कहा कि उनको भू-स्वामित्व का लाभ दिया जाए। ताकि वह ये निर्माण कार्य कर सकें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें