पौड़ी जिले में एकमात्र श्रीनगर सीट में भाजपा पीछे, गोदियाल दे रहे धन सिंह को टक्कर


पौड़ी जिले से बड़ी खबर है। बता दें कि पौड़ी गढ़वाल की एकमात्र सीट श्रीनगर सीट में भाजपा पिछड़ गई है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल धन सिंह रावत को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि धनसिंह रावत सीटिंग विधायक हैं लेकिन भाजपा के लिए श्रीनगर से बुरी खबर है। श्रीनगर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा हा है।
वहीं बात करें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक चार राउंड की गिनती के दौरान करीब 300 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां से सतपाल ब्रह्मचारी फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं।
खटीमा भाजपा के सीएम पुष्कर सिंह धामी दूसरे राउंड में 4876 व कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी 3938 को वोट मिले। पुष्कर को अब तक 8861 और कापड़ी को 8870 वोट पड़े हैं। गंगोलीहाट विधानसभा के दूसरे राउंड में भाजपा 2592, कांग्रेस1580, कांग्रेस 1012 से पीछे।