Big NewsPolitics

बड़ी खबर : बीजेपी हाईकमान का बड़ा फैसला, इन्हें दी गई प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी एक बार फिर से दुष्यंत कुमार गौतम को सौंपी है।

दुष्यंत कुमार गौतम फिर बने प्रदेश प्रभारी

उत्तराखंड बीजेपी को लेकर पार्टी हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि पूर्व में भी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश प्रभारी थे। इसके संबंध में पार्टी के राष्टीय महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी की है।

बीते दिनों हुई थी पार्टी के दिग्गज नेताओं की बैठक

बता दें कि कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति पर मंथन करने के लिए पार्टी के 33 प्रमुख दिग्गज राजधानी में जुटे थे। बैठक में हर नेता को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपनी एक कार्ययोजना बताई। इस बैठक में केंद्र से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी पहुंचे थे।

dehradun

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें