Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: भाजपा के चुनाव अभियान ने पकड़ी रफ्तार, कल से केंद्रीय नेताओं के दौरे शुरू

bjp

देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव की बिसात सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति के अनुसार बिछाने में जुटे हैं। चुनावी तैयारियों जोरों पर हैं। क्या भाजपा, क्या कांग्रसे, दोनों ही दल अपने दिग्गजों को भी मैदान में उतार रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के साथ ही उत्तराखंड के क्षेत्रीय दल भी अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं।

चुनावी तैयारियों में भाजपा दूसरे दलों से एक कदम आगे नजर आ रही है। भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा केंद्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे भी तय कर दिए गए हैं। इन दौरों में तेजी आने लगी है। भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी कहल हिरद्वार में विजय संकल्प रैली में शामिल होंगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कल ही उत्तराखंड पहुंच जाएंगे। जेजी नड्डा गढ़वाल मंडल में विजय संकल्प रैली को रैली का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद संडे को अल्मोड़ा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कुमाऊं में विजय संकप्ल रैली का आगाज करेंगे।

विजय संकल्प रैली में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा कई केन्दीय मंत्रियांे के साथ ही भाजपा की सत्ता वाले कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे विजय संकल्प रैली में शामिल होंगे। कुल मिलाकर भाजपा ने चुनाव में पूरी ताक झोंक दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें