National

चंडीगढ़ में बीजेपी ने इंडिया गठबंधन को हराया, मनोज सोनकर बने मेयर

चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। चंडीगढ़ में बीजेपी के प्रत्याशी ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। बीजेपी के मनोज सोनकर चंडीगढ़ के मेयर बनाए गए हैं। बीजेपी ने कांग्रेस और आप के गठबंधन को हराया है। इस चुनाव में जहां बीजेपी को 16 वोट मिले हैं, तो वहीं आप-कांग्रेस के गठबंधन को 12 वोट मिले सके हैं। इसके अलावा 8 वोट रिजेक्ट हो गए हैं। इस बीच सदन में हंगामे की सूचना भी मिल रही है।

बैलेट पेपर से हुआ मतदान

बता दें कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज चंडीगढ़ में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव हुए हैं। यहां पर पहले से ही कयास जताए जा रहे थे कि कांग्रेस और आप पार्टी के गठबंधन का बीजेपी से सीधा मुकाबला हो सकता है। आज सुबह 10 बजे से शुरु हुए मतदान के परिणाम भी दोपहर तक आ गए। इस चुनाव में सभी 35 पार्षदों और सांसदों किरण खेर ने अपना मतदान किया। ये मतदान बैलेट पेपर के जरिए संपन्न कराया गया।

आप-कांग्रेस के गठबंधन से मुकाबला

बता दें कि पूरे चुनाव की वीडियोग्राफी भी कराई गई है, ताकि अगर बाद में जरुरत पड़े तो इसे देखा जा सकेगा। इसके साथ ही वोटिंग के बाद जो बैलेट पेपर होंगे उन्हें भी ट्रेजरी ऑफिस में एक साल तक के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। भाजपा नेता मनोज सोनकर मुकाबला आप-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप टीटा से था। वहीं अब भाजपा ने सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए राजिंदर शर्मा का प्रत्याशी बनाया है। जबकि आप-कांग्रेस गठबंधन की तरफ से सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए गुरप्रीत सिंह गाबी और डिप्टी मेयर पद के लिए निर्मला देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें