Big NewsPoliticsUttarakhand

उत्तराखंड में भाजपा ने 19 सांगठनिक जिलाध्यक्ष घोषित किए

bjp list
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने 19 सांगठनिक जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान द्वारा इस संबंध में जानकारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी आदित्य कोठारी की ओर से अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई। अध्यक्षों की सूची में देहरादून महानगर से सिद्धार्थ अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि सिद्धार्थ अग्रवाल के पिता स्व. उमेश अग्रवाल भाजपा कार्यकर्ता रहे। स्व. अग्रवाल भाजपा देहरादून महानगर अध्यक्ष, गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे। सिद्धार्थ अग्रवाल ने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए वह युवा मोर्चा, व्यापारिक संगठन में सक्रिय हैं। उत्तरकाशी जिले में गंगा घाटी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिर से अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर गंगा घाटी के दावेदारों की लगातार अनदेखा किया जा रहा है।

ये हैं जिलाध्यक्ष
उत्तरकाशी सतेंद्र राणा
टिहरी राजेश नौटियाल
चमोली रमेश मैखुरी
रुद्रप्रयाग महावीर पवार
देहरादून ग्रामीण मिता सिंह
देहरादून महानगर सीदार्थ अग्रवाल
ऋषिकेश रविंद्र राणा
हरिद्वार संदीप गोयल
रुड़की सोभाराम प्रजापति
पौड़ी सुषमा रावत
कोटद्वार विरेंद्र सिंह रावत
पिथौरागढ़ गिरीश जोशी
बागेश्वर इंद्र सिंह फ़र्शवाण
रानीखेत लीला बिष्ट
अलमोड़ा रमेश बहुगुणा
चंपावत निर्मल मेहरा
नैनीताल प्रताप बिष्ट
काशीपुर गुंजन सुखीजा
ऊधम सिंह नगर कमल जिंदल

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें