Big NewsPauri Garhwal News

लोस चुनाव से पहले पौड़ी पहुंचे BJP प्रत्याशी, तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का किया शिलान्यास

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी पौड़ी पहुंचे। पौड़ी पहुंचकर बलूनी से तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास कर पौड़ी को बड़ी सौगात दी है।

बलूनी ने किया तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास

अनिल बलूनी ने कहा कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित है। पौड़ी में जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा। इन दोनों प्रतिष्ठानों के बनने से पौड़ी नगर के पर्यटन को नयी गति मिलेगी।

प्रचंड बहुमत से खिलेगा कमल : बलूनी

टिकट मिलने पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि पार्टी व प्रधानमंत्री मोदी ने जिस विश्वास के साथ मुझे प्रत्याशी घोषित किया है, उस विश्वास के साथ जनता के बीच आया हूं। छोटे से गांव के युवा को राज्यसभा भेजा व लोकसभा का टिकट दिया। यह मेरे लिए गौरव का क्षण है। बलूनी ने कहा गढ़वाल में प्रचंड बहुमत से फिर इस बार कमल खिलेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें