Pauri Garhwal NewsHighlight

Lok sabha election : कोटद्वार पहुंचे BJP प्रत्याशी अनिल बलूनी, निकाला भव्य रोड शो, किया ये ऐलान

उत्तराखंड में चुनाव का बिगुल बज गया है। भारतीय जनता पार्टी ने पौड़ी सीट से अनिल बलूनी को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अनिल बलूनी सोमवार को कोटद्वार पहुंचे। कोटद्वार पहुंचकर उन्होंने भव्य रोड शो निकाल कर जनता का आशीर्वाद लिया।

ANIL BALUNI NEWS

बता दें उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले सभी भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी कमर कस ली है। गढ़वाल सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

ANIL BALUNI NEWS

अनिल बलूनी ने कहा कि कोटद्वार से मैंने 20 वर्ष पहले चुनाव लड़ा था। एक बार फिर मेरी पार्टी ने आपका आशीर्वाद लेने के लिए मुझे भेजा है। कोटद्वार से मेरा अनूठा रिश्ता है। इसलिए अभियान का शुभारंभ कोटद्वार से आपके आशीर्वचनो से प्रारंभ कर रहा हूं।

ANIL BALUNI NEWS

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कोटद्वार की जनता को विश्वास दिलाया कि कण्वाश्रम का विकास अयोध्या की तर्ज पर किया जाएगा। इसके विकास के लिए राष्ट्रीय प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।

ANIL BALUNI NEWS

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें