Bjp UttarakhandDehradun NewsHighlightUttarakhand Congress
मसूरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने किया नामांकन दाखिल, किया ये दावा


देहरादून। देहरादून की मसूरी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक और भाजपा प्रत्याशी के तौर पर गणेश जोशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। मीडिया से बात करते हुए विधायक और भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने कहा उन्होंने मसूरी विधानसभा में लगातार जनहित के काम किये हैं और उन्हें मसूरी की जनता पर भरोसा है कि इस बार होने जा रहे विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जनता उनको भारी मतों से विजय बनाएगी।
साथ ही गणेश जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है और वह मसूरी विधानसभा के विकास के लिए काम करेंगे। कहा कि मसूरी विधानसभा से इस बार भाजपा 21 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगी। भाजपा एक बार फिर जीत का परचम लहराएगी।
इस दौरान गणेश जोशी के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा, मंडल अध्यक्ष पूनम नोटियाल आदि मौजूद थे।