Bjp UttarakhandHighlightNainital NewsUttarakhand Congress
कालाढूंगी से BJP प्रत्याशी बंशीधर भगत ने डाला वोट, 25000 मतों के अंतर से जीतने का दावा


कालाढूंगी : उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह 8बजे मतदान शुरू हो गया। शाम छह बजे तक मतदान केंद्र तक पहुंचने वालों को मतदान का मौका दिया जाएगा। डाक मतपत्र मतगणना के दिन, यानी 10 मार्च सुबह आठ बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। राज्य की सभी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत सील कर दिया है
वहीं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और कालाढूंगी से भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने मतदान किया। बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश में उत्साह का माहौल है और जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है. भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में जनता के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा की वह इस बार 25000 मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत दर्ज करेंगे।