Big NewsUttarakhand

BJP ने किया नामांकन की तिथि का ऐलान, पांचो सीटों पर हैट्रिक लगाने के लिए कसी कमर

लोकसभा चुनाव 2024 पास हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन की तिथि का ऐलान कर दिया है। बता दें टिहरी लोकसभा सीट पर 26 मार्च को नामांकन भरा जाएगा।

BJP ने किया नामांकन की तिथि का ऐलान

वहीं अल्मोडा में 22 मार्च को प्रत्याशी नामांकन भरेंगे। इसके अलावा हरिद्वार में 22 मार्च को ऑनलाइन नामांकन होगा। जबकि 26 मार्च को ऑफलाइन फॉर्म जमा होगा। इसके अलावा नैनीताल सीट पर 27 मार्च को नामांकन होगा। वहीं पौड़ी सीट पर प्रत्याशी 26 मार्च नामांकन भरेंगे।

नामांकन के दौरान सीएम धामी भी रहेंगे मौजूद

इस दौरान हर प्रत्याशी के नामांकन के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक नामांकन के दौरान जुलूस और रोड शो भी किया जाएगा ताकि चुनाव से पहले भाजपा अपने पक्ष में माहौल बना सके। बता दें भाजपा पांचो सीटों के प्रत्याशी अपनी लोकसभा सीट पर हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें