UttarakhandBig NewsBjp Uttarakhand

भाजपा ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, कई को किया रिपीट, देखें लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की सोमवार को घोषणा कर दी है. कई जिलों के पुराने अध्यक्षों के नाम पर संगठन ने भरोसा जताया है. वहीं कई जिलों में नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है.

भाजपा ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा

भाजपा की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार सिद्धार्थ अग्रवाल को देहरादून का महानगर अध्यक्ष बनाया है. वहीं मीता सिंह को पछवादून का जिलाध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा प्रताप सिंह बिष्ट को नैनीताल और गोविंद सावंत को चम्पावत का जिलाध्यक्ष बनाया है.

यहां देखें लिस्ट

  • ऋषिकेश – राजेन्द्र तड़ियाल
  • कोटद्वार – राज गौरव नोटियाल
  • उत्तर काशी – नागेंद्र चौहान
  • पिथौरागढ़ – गिरीश जोशी
  • अल्मोड़ा – महेश नयाल
  • बागेश्वर – प्रभा गड़िया
  • टिहरी – उदय रावत
  • पौड़ी – कमल किशोर रावत
  • रुद्रप्रयाग – भारत भूषण भट्ट
  • चमोली – गजपाल वर्तवाल
  • रुद्रपुर – कमल जिन्दल
  • रूड़की – डॉ मधु
  • काशीपुर – मनोज पाल

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button