National

तीन राज्यों में बीजेपी आगे, कांग्रेस पिछड़ी, 6 दिसंबर को बुलाई दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में वोटों की गिनती जा रही है। इस बीच अब कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 6 दिसंबर को दिल्ली में विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक बुलाई है।

तेलंगाना में कांग्रेस आगे

दरअसल, चार राज्यों में से कांग्रेस की पकड़ सिर्फ तेलंगाना में दिखाई दे रही है। इसके अलावा अन्य तीन राज्यों में अभी तक बीजेपी आगे है।

6 दिसंबर को होगी इंडिया गठबंधन की बैठक

दिल्ली में 6 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को बैठक के लिए बुलाया है। वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी बहुमत का आकंड़ा पार कर चुकी है।

सीटों के बंटवारे पर होगी चर्चा

बता दें कि इस बैठक के दौरान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि इंडिया गठबंधन की पहली बैठक पटना में आयोजित की गई थी। वहीं दूसरी बैठक बेंगलुरु में और तीसरी बैठक मुंबई में बुलाई गई थी। वहीं अब चौथी बैठक कांग्रेस अध्यक्ष ने खरगे ने दिल्ली में बुलाई

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें