National

असम का बिश्वनाथ घाट बना देश का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव, सीएम हिमंत बिस्वा ने जताई खुशी

भारत के सर्वश्रेष्ठ गांव के रूप में असम राज्य के बिश्वनाथ हरियाली शहर से दक्षिण की ओर स्थित बिश्वनाथ घाट को पर्यटन मंत्रालय ने चुना है। असम में यह गर्व का क्षण हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए इस खुशखबरी की घोषणा करते हुए लिखा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिस्वनाथ घाट को पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023 के रूप में चुना गया है। सीएम ने आगे बताया कि 31 राज्यों और 791 आवेदनों में से बिश्वनाथ घाट का चयन राज्य सरकार द्वारा असम में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाना देने के लिए किए गए बड़े प्रयासों को दर्शाता है।

बिश्वनाथ घाट का इतिहास

बता दें कि यह घाट विशाल ब्रह्मपुत्र के तट पर स्थित है। इसका नाम प्राचीन बिश्वनाथ मंदिर के नाम पर रखा गया है। इसे गुप्तों के स्वर्णिम शासन के दौरान काशी की तुलना में गुप्त काशी भी कहा जाता है। घाट पर विभिन्न देवताओं के मंदिरों का समूह है। एक शिव मंदिर ब्रह्मपुत्र के साथ बृहदंगा (बुरीगोंगा) नदी के संगम पर स्थित था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें