Big NewsNainital News

बाइक सवार मां-बेटे को डंपर ने कुचला, दोनों की मौत, चालक मौके से फरार

रामनगर में रामनगर-पीरुमदारा मुख्य चौराहे पर सोमवार सुबह एक डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही चालक मौके से फरार है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।

बाइक सवार मां-बेटे को डंपर ने कुचला

सोमवार सुबह रामनगर से रामपुर की ओर जा रहे मां-बेटे को डंपर ने कुचल दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह फैजान (25) पुत्र जलिस निवासी भावपुरा रामपुर उत्तर प्रदेश अपनी मां जैनब (45) के साथ रामनगर से अपने घर रामपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दो।

हादसे में मां-बेटे की मौत

हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने 108 की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और मौके से फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें