Big NewsUdham Singh Nagar News

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, मचा हड़कंप

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

काशीपुर से घर वापस जा रहा था बाइक सवार

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बिंदु खेड़ा रुद्रपुर निवासी जोगेंद्र सिंह (24) पुत्र जसवंत सिंह बाइक से अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान शाम सात बजे करीब बाईपास मार्ग पर गूलरभोज अंडरपास के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के साथ ही जोगेंद्र सिंह दूर छिटकर सड़क पर जा गिरा। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे संभाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पिता ने की शव की शिनाख्त

हादसे के बारे में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर मृतक के पिता जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त अपने पुत्र जोगेंद्र सिंह के रूप में की।

दो साल पहले ही हुई थी जोगेंद्र की शादी

शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि जोगेंद्र सिंह की शादी दो साल पहले ही हुई थी। उनका एक साल का बेटा है। जोगेंद्र की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें