Dehradun NewsHighlight

अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, दो युवकों की मौत, परिजनों में पसरा मातम

देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. विकास नगर मार्ग पर जस्सोवाला के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत

हादसा मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पुलिस को देर रात सूचना मिली कि देहरादून-विकासनगर मार्ग पर जस्सोवाला के पास बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए. जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार दोनों बाइक सवार युवक सहसपुर से हरबर्टपुर विकासनगर की तरफ जा रहे थे. तभी बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है दोनों युवक लांघा रोड सहसपुर में स्थित कंपनी में काम करते थे. मृतकों की पहचान अभिषेक नेगी (25) पुत्र विक्रम सिंह नेगी निवासी रुद्रप्रयाग और रोहित सिंह (23) पुत्र राकेश सिंह निवासी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें