National

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आग का विकराल रूप, चार सगी बहनें जिंदा जली,कई लोग झुलसे

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। चार सगी बहनें भीषण आग की चपेट में आने से झुलस गई और उनकी मौत हो गई । वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं।

आग लगने के दौरान सो रहे थे लोग

बताया जा रहा है कि देर रात किसी एक घर में आग लग गई और सोते हुए लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने रौद्र रूप ले लिया और सोते हुए ही 4 नाबालिग बहनों की मौत हो गई। चारों एक ही कमरे में सो रही थी। वहीं, आसपास के कमरों में सो रहे आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। सोमवार देर रात हुई इस घटना से चारों ओर अफरातफरी का माहौल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घर में पसरा मातम

जानकारी मिली है कि अगलगी में मरनेवालों में नरेश राम की चार बेटियां सोनी (12 वर्ष), शिवानी (आठ वर्ष), अमृता (पांच वर्ष) और रीता (तीन वर्ष) शामिल हैं। वहीं नरेश राम दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में उनकी पत्नी, पांच बेटियां और एक छोटा बेटा था। वहीं जब उन्हें इस घटना की खबर लगी तो उनका दिल पसर गया और वो सदमे में है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें