Entertainmenthighlight

Sharda Sinha Death: नहीं रहीं सिंगर शारदा सिन्हा, पटना में होगा अंतिम संस्कार

फेमस लोक गायिका पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) अब इस दुनिया में नहीं रही। छठ पुजा के पहले ही दिन यानी पांच अक्टूबर को सिंगर का निधन (Sharda Sinha Death) हो गया। बीते दिन रात 9:20 बजे के करीब उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि वो रिफ्रैक्टरी शॉक के कारण सेप्टीसीमिया से जूझ रही थी। आज सुबह पांच बजे के करीब उनका पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया। जिसके बाद बिहार में उनका अतिंम संस्कार किया जाएगा।

सिंगर शारदा सिन्हा का पटना में होगा अंतिम संस्कार (Sharda Sinha Death)

26 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने पर Sharda Sinha को एम्स के कैंसर सेंटर में एडमिट करवाया गया था। जिसके बाद चार नवंबर को उनकी हालत अचानक से बिगड़ने लगी। जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा।

Sharda Sinha Heath Update

बता दें कि हाल ही में उनके पति बृज किशोर सिन्हा का भी निधन हुआ था। जिसके बाद से वो काफी सदमे में थीं। राजकीय सम्मान के साथ पटना में गुरुवार को उनका अतिंम संस्कार किया जाएगा।

बेटे ने भावुक पोस्ट किया शेयर

शारदा सिन्हा के निधन की जानकारी उनके बेटे ने दी। बेटे अंशुमान ने बीते दिन एक भावुक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं रहीं।”

बिहार की कोकिला Sharda Sinha

शारदा सिन्हा को बिहार की कोकिला भी कहा जाता है। फेमस भारतीय लोक गायिका ने भोजपुरी, मगही मैथिली संगीत में काफी योगदान दिया है। बिहार के पारंपरिक संगीत को फेमस करने में उनका बहुत बड़ा हाथ है। उनके कई गाने महशूह है। जिसमें ‘काहे तो से सजना’ और ‘पहले पहल हम कई’ शामिल हैं। भारतीय संगीत और संस्कृति में उनके योगदान को देखते हुए साल 2018 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button