Big NewsDehradun News
उत्तराखंड की सबसे बड़ी खबर : कई सचिव कोरोना पॉजिटिव, सबको किया गया आइसोलेट

देहरादून : कोरोआ का कहर राज्य में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इससे उत्तराखंड शासन के अधिकारी भी अछूते नहीं रहे हैं। आज उत्तराखंड सचिवालय में आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
जिन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। सचिवालय में कोरोना पॉजिटिव, हुए अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन, सचिव दिलीप जावलकर और अपर सचिव एस एस वल्दिया भी हुए पॉजिटिव। लगातार अधिकारियों का संक्रमित होने का सिलसिला जारी है।