EntertainmentHighlight

Bigg Boss OTT 3: फिनाले से पहले घर में हुआ डबल एविक्शन! ये दो कंटेस्टेंट्स घर से हुए बेघर

‘बिग बॉस ओटीटी 3′(Bigg Boss OTT 3) अब अपने अंतिम चरण में है। शो का फिनाले दो अगस्त को होने जा रहा है। हाल ही में शो में ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी देखा गया। शो के प्रोमों में वो अपने तीखे सवाल घर वालों से पूछते नजर आए। ऐसे में अब शो से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। बता दें कि फिनाले से पहले डबल एविक्शन होने जा रहा है। जिससे दर्शक हैरान हो गए। ऐसे में आइए जानते है कि बिग बॉस के घर से कौन बेघर होने जा रहा है।

bigg boss ott 3 फिनाले से पहले डबल एविक्शन

बता दें कि Bigg Boss OTT 3 शो में अब सात कंटेस्टेंट्स बचे है। ऐसे में खबरों की माने तो शो में डबल एविक्शन होने वाला है। बता दें कि बीते एपिसोड में आखिरी एलिमिनेशन राउंड में लवकेश कटारिया, सना मकबूल, अरमान मलिक औऱ साई केतन राव नॉमिनेट हुए थे।

ये दो कंटेस्टेंट्स हुए घर से बेघर

खबरों को माने तो अरमान मलिक घर से बेघर हो गए। कम वोटों के चलते वो एलिमिनेट हो गए। अरमान के एलिमिनेट होने के बाद बिग बॉस ने घर वालों को एक और झटका दिया। शो से साई केतन भी एलिमिनेट हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो में प्रियंका चहर और मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस में एंट्री मारी। जिसमें उन्होंने अरमान और साई के घर से बेघर होने का ऐलान भी किया।

इन टॉप पांच कटेंस्टेंट में होगी भिड़ंत

बता दें कि फिनाले से पहले डबल एविक्शन ने फैंस को काफी हैरान कर दिया है। ऐसे में अब घर में कृतिका मलिक,सना मकबूल, लव कटारिया, रणवीर शौरी और नेजी बचे है। ऐसे में देखना ये होगा कि इन टॉप पांच कंटेस्टेंट में से टॉप दो में कौन जाएगा। बता दें कि शो का फिनाले एपिसोड दो अगस्त को एयर होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें