Big NewsEntertainment

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रहे अब्दु रोजिक की बढ़ रही हाइट, कहा रमजान में मेरे साथ हुआ चमत्कार

तजाकिस्तान सिंगर अब्दु रोजिक जिन्हें भारत के लोगों ने बिग बॉस 16 में देखा था और खूब पसंद भी किया था। इस शो से अब्दु ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। इन दिनों रमजान में खुद के साथ हुए चमत्कार से वे काफी खुश हैं। बता दें रमजान में इन दिनों उनकी हाइट बढ़ रही है।

अब्दु ने पोस्ट शेयर कर कहा मैं ग्रो कर रहा हूं

अब्दु अपनी सिंगिंग और कम हाइट की वजह से काफा जाने जाते हैं। अब्दु अभी 19 साल के हैं। लेकिन उनकी हाइट 3 फीट 1 इंच है। लेकिन अब उनके साथ चमत्कार हुआ है। उन्होनें अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम में फोटो शेयर कर गुड न्यूज दी है।

उन्होंने फैंस को बताया है कि अब धीरे-धीरे उनकी हाइट बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो साझा कर अब्दु ने लिखा कि क्या आप अंतर देख सकते हैं? डॉक्टर्स ने कहा था कि मैं अब ग्रो नहीं करूंगा क्योंकि मेरे पास 0 पर्सेंट ग्रोथ हॉर्मोन हैं। अलहमदुलिल्लाह ये चमत्कार आप सभी के प्यार, सपोर्ट और दुआओं का नतीजा है कि मैं ग्रो कर रहा हूं। मेरी हाइट बढ़ रही है।

ग्रोथ हॉर्मोन डिफिशिएंसी के शिकार है अब्दु रोजिक

बता दें कि अब्दु रोजिक जब 5 साल के थे तब से उन्हें ग्रोथ हॉर्मोन डिफिशिएंसी की बीमारी ने अपने चपेट मे ले लिया था। उन्हें रिकेट्स हो गया था। इसका इलाज तो संभव था, लेकिन परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे इसलिए वो इसका ट्रीटमेंट नहीं करवा सके। लेकिनअब उनकी हाइट बढ़नी शुरु हो चुकी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें