EntertainmentHighlight

फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया गया भर्ती

Actor dilip kumar

लाखों करोड़ों फैंस के दिलों में राज करने वाले फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार कि अचानक तबियत बिगड़ गई है। सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिलीप कुमार को सुबह साढ़े आठ बजे के करीब अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार आज भी लोगों के दिलों मेध राज करते हैं।

खबर है कि एक बार फिर दिलीप कुमार की तबीयत खराब हो गई है। इसकी जानकारी खुद सायरा बानो ने दी। सायरा बानो ने बताया है कि दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि  दिसंबर 2020 से दिलीप कुमार की सेहत नासाज चल रही है। अब उन्हें सांस लेने में कुछ दिन पहले से ही परेशानी हो रही थी। वह बहुत कमजोर हो गए हैं और उनकी इम्यूनिटी भी कम है। पिछली बार उनके एडमिट होने पर सायरा बानो ने कहा था कि फैंस उनके लिए दुआ करें वह कमजोर हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें