International News

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी ट्रेन, 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां रावलपिंडी से चलने वाली हजारा एक्सप्रेस के दस डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं। वहीं 50 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार हादसा सहारा रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। यह स्टेशन शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित है। हादसे में प्रभावित लोगों को नवाबशाह के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन के बेपटरी होने की वजह अभी सामने नहीं आई है। जांच जारी है।

पाकिस्तान में रेल हादसों में बढ़ोतरी

बता दें कि हादसे का शिकार हुई हाजरा एक्सप्रेस में वहीं इंजन लगा हुआ था, जो इसी साल मार्च में हवेलियां से कराची जाने वाली ट्रेन में लगा था। वह ट्रेन भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची थी। वहीं बीते दिनों ही कराची से सियालकोट जा रही अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई थी।


Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें