Nainital News
नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी, 5000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार


नैनीताल पुलिस को एक बार फिर से एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि एसओजी और बनभूलपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 5000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बदमाश उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है जिसका नाम आसिफ और अटुवा बताया जा रहा है। इनामी बदमाश आसिफ हल्द्वानी से कई मामलों में वांछित था, जिसको आज एसओजी और बनभूलपुरा थाने की संयुक्त टीम में गिरफ्तार किया है।