Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड : BJP विधायक का बड़ा बयान, संपर्क में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी


देहरादून: 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। चुनाव परिणामों के लिए अब महज चार दिन रह गए हैं। उससे पहले भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों के उनके संपर्क में होने का दावा किया है।
उनके इस बयान से सियासी पारा बढ़ गया है। सियासी गलियारों में महेंद्र भट्ट के बयान से हलचल मच गई है। हालांकि, अब तक इस पर भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन, राजनीति गर्मा गई है।