DehradunBig News

किशोरी की मौत मामले में बड़ा खुलासा, CCTV में सामने आया ये

देहरादून में विधायक हॉस्टल के सामने फ्लैट में काम करने वाली नाबालिग की मौत प्रकरण में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सामने आया कि दो दिन पहले फ्लैट के मालिक ने किशोरी के साथ मारपीट की। नाबालिग के आत्महत्या के पीछे ये वजह मुख्य मानी जा रही है।

52 मिनट के अंदर घाटी घटना

घटना गुरुवार की है। डीवीआर के अनुसार फ्लैट में हुई ये पूरी घटना 52 मिनट के अंदर हुई। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार नाबालिग सुबह 9ः27 बजे के आस-पास स्टूल लेकर बाथरूम की ओर जाती दिखाई दी। इसके बाद लगभग 10: 19 पर अभिषेक लूथरा (फ्लैट का मालिक) चार से पांच लोगों के साथ किशोरी को ढूंढ़ते हुए बाथरूम की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद वह किशोरी को बाथरूम से लाकर प्राथमिक उपचार देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सामने आई किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

डाक्टरों के पैनल द्वारा मृतका के पोस्टमार्टम करने के बाद सामने आया कि किशोरी की मृत्यु का कारण सुसाइडल हैंगिंग है। इसके साथ ही मृतका के शरीर पर कोई बाहरी चोटों के निशान नहीं पाए गए और न ही सेक्सुअल असाल्ट की बात रिपोर्ट में आई है। फिलहाल डॉक्टरों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन पहले किशोरी के साथ की थी मारपीट

पुलिस की पड़ताल में सामने आया की नाबालिग के साथ घटना से दो दिन पहले मारपीट हुई थी। मारपीट की वजह लूथरा की बड़ी बेटी के साथ झगड़ा बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद मृतका ने लूथरा की बेटी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद लूथरा ने मृतका की बेल्ट से पिटाई कर दी थी। मारपीट के बाद से नाबालिग काफी सहमी हुई थी और काम पर नहीं जाना चाहती थी।

नाबालिग ने जड़ दिया था लूथरा की बेटी को थप्पड़

लेकिन वह जबरन उसे काम पर ले जा रहे थे। परिजनों की मानें तो उनकी नाबालिग बेटी दो महीने पहले से ही लूथरा के फ्लैट में काम कर रही थी। बताया जा रहा है 27 फरवरी को लूथरा का परिवार कहीं पार्टी में जा रहा था। किशोरी लूथरा की बड़ी बेटी को पार्टी के लिए तैयार करने में मदद कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया। मृतका की छोटी बहन ने बताया कि दीदी ने बताया कि उसने उसके पेट में मुक्के मारे गए थे। इसके बाद उसने भी उसे थप्पड़ जड़ दिया था।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button