Big NewsAnkita Bhandari NewsPauri Garhwal News

अंकिता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इस BJP विधायक ने बुलडोजर से तुड़वाया रिजॉर्ट !

अंकिता हत्याकांड में जेसीबी चालक के बयानों के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके बाद इस पूरे मामले में स्थानीय विधायक रेणु बिष्ट का नाम सामने आ रहा है। अंकिता के पिता ने सीएम धामी से विधायक रेणु बिष्ट की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

एक बार नहीं दो बार तुड़वाया गया रिजॉर्ट

अंकिता हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा में 23 सितंबर 2022 की रात जेसीबी से वनंतरा रिजॉर्ट तोड़ने वाले जेसीबी ऑपरेटर दीपक ने कोटद्वार कोर्ट में अपनी अहम गवाही में बताया कि उस रात रिजॉर्ट को दो बार तुड़वाया गया।

बीजेपी विधायक रेणु बिष्ट ने तुड़वाया रिजॉर्ट

पहले तत्कालीन एसडीएम प्रमोद कुमार और पुलिस कर्मियों की देख-रेख में रिजॉर्ट की बाहरी दीवार तुड़वाई गई थी। उसके बाद देर रात एक बजे फिर से रिजॉर्ट को तुड़वाया गया। स्थानीय विधायक रेणु बिष्ट ने जेसीबी को दोबारा बुलवाकर अंकिता के कमरे समेत दो कमरों को विशेष तौर पर आदेश देकर तुड़वाया।

रेणु बिष्ट की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की उठी मांग

जेसीबी ऑपरेटर के बयानों के बाद अंकिता के पिता वीरेंद्र भण्डारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक रेणु बिष्ट की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। अंकिता के पिता ने रेणु बिष्ट और तत्कालीन एसडीएम यमकेश्वर प्रमोद कुमार को अंकिता केस में साक्ष्य मिटाने, (धारा-201) का आरोपी बनाने की मांग की है।

अंकिता के पिता ने दी अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी

अंकिता के पिता वीरेंद्र भण्डारी ने मांगे ना माने जाने पर पौड़ी कलक्ट्रेट में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने पहाड़ के लोगों से बेटियों की अस्मिता बचाने और सरकार से अपने रोजगार के हक मांगने के लिए आगामी 24 दिसम्बर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली मूल निवास स्वाभिमान महारैली को सफ़ल बनाने की अपील की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें