Big NewsDehradun News

बड़ी खबर : उत्तराखंड को कल केंद्र से मिलेगी कोरोना वैक्सीन की इतनी डोज, फिर सुचारु होगा अभियान

देहरादून। राज्य में कोरोना वैक्सीन अभियान चलाया गया जिसमे फ्रंट लाइन कर्मियों के साथ ही आम जनता को भी वैक्सीन लगाई गई। लेकिन इस बीच आज खबर आई कि उत्तराखंड में वैक्सीन खत्म हो गई है जिसके बाद कोरोना वैक्सीन को लेकर एक और बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान सुचारू होगा।

जी हां मिली जानकारी के अनुसार केंद्र से 1 लाख 38 हजार डोज कल सुबह राज्य को मिल जाएगी। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि वैक्सीन को जिलों में पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। टीकाकरण उत्सव के तहत राज्य में वृहद स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा।आपको बता दे कि शुक्रवार को कोरोना की वैक्सीन की कमी की बात सामने आई थी जिसके बाद अब केंद्र सरकार ने रविवार तक डोज भेजने का फैसला किया है जिससे उत्तराखंड में कोरोना की वैक्सीन जनता तक लगाने का काम आगे भी चलता रहे

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें