Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: STF की बड़ी कार्रवाई, इंटरनेशनल खुलासा

देहरादून : उत्तराखंड में DGP अशोक कुमार के कुर्सी संभालने के बाद से उन्होंने STF की जिम्मेदारी IPS अजय सिंह को दी। जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही STF के नए कप्तान एक्शन में हैं। उन्होंने अब तक राज्य और राज्य के बाहर से कई बड़े बदमाशों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता हासिल की है। STF ने एक और बड़ा खुलासा किया है।

STF की रात भर चली कार्रवाई में इंटरनेशनल कॉल सेन्टर का भंडाफोड़ किया है। ये कॉल सेंटर वाले अमेरिका (USA) के सीनियर सिटीजन्स को निशाना बनाते थे। इनके पास से 22 कम्प्यूटर और अन्य बरामद हुए हैं। साथ ही दिल्ली के 4 और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। चार लाख से ज्यादा कैश भी मिला है।

करोड़ों के ट्रांजेक्शन का पता चला है। थाना वसंत विहार क्षेत्र में रात से लगातार कार्रवाई चल रही है। SSP एसटीएफ IPS अजय सिंह के मुताबिक अभी जांच जारी है। कई अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें