Big NewsDehradun News

बड़ी खबर : दबिश देने यूपी गई उत्तराखंड पुलिस से छीनी राइफल, अभद्रता की गई

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए बड़ी खबर यूपी के पीलीभीत से है जहां मुकदमे में वांछित चल रहे अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पीलीभीत पहुंची उत्तराखंड पुलिस के साथ अभद्रता की गई साथ ही पुलिस को घेरकर राइफल भी छीनी गई। बता दें कि जिस आरोपी को पकड़ने पुलिस पीलीभीत गई थी उसके पिता और आरोपी पर राइफल छीनने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार राइफल छीनने के बाद उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर यूपी और उत्तराखंड की भारी पुलिस फोर्स पहुंची और तैनात की गई। पुलिस से अभद्रता करने वालों की तलाश की जा रही है।

घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मझारा की है। यहां हत्या के मामले में फरार चल रहे अपराधी की तलाश में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाने की पुलिस टीम ने बीती रात दबिश दी थी। गांव में अपराधी ने अपने साथियों के साथ एकजुट होकर पुलिस टीम के साथ अभद्रता की और कॉन्स्टेबल की राइफल छीन ली। मामले की सूचना उत्तराखंड पुलिस से मिलने पर पीलीभीत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उत्तराखंड पुलिस टीम द्वारा पीलीभीत पुलिस को बिना सूचना दिए अपराधी के घर दबिश दी गई। जब पुलिस टीम के कॉन्स्टेबल की राइफल अपराधी ने छीन ली। तब जाकर पूरे मामले की सूचना पीलीभीत पुलिस को दी गई। घटना के बाद पीलीभीत के कई थानों की फोर्स समेत एसओजी टीम अपराधी को ढूंढ़ने में लगी

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें