देहरादून : उत्तराखंड में होली के त्यौहार की रंगत दिखने लगी है। जगहों-जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों से लेकर महिलाओं नेताओं ने खूब होली खेली। कुमाऊं में महिलाओं ने जमकर गुलाल लगाया. देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत होली की मस्ती में डूबे नजर आए। इस दौरान उन्होंने ढोलक बजाई। देहरादून पुलिस मुख्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रंग लगाती पुलिस अधिकारी।
वहीं हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान होली गानों में मसूरी विधायक गणेश जोशी और महापौर सुनील उनियाल गामा जमकर झूमे। इसी के साथ भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भी जमकर ठुमके लगाए। वहीं विधायक विनोद चमोली भी गुलाल के रंग में रंगे नजर आए और साथ ही जमकर ठुमके लगाते नजर आए।