Dehradun NewsHighlightTrivendra Singh Rawat

बड़ी खबर : केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यालय

ajay bhatt

देहरादून : उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर है। जिसका सबको इंतजार था वो भाजपा कार्यालय देहरादून पहुंच गए हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की जो अभी अभी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उनकी गाड़ी सीधे भाजपा कार्यालय गेट के अंदर गई। मीडिया सवालों की लिस्ट लिए गेट के बाहर डटी हुई थी लेकिन सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की गाड़ी सीधे अंदर चली गई। मीडिया के कोई सवालों का जवाब नही दिया। आपको बता दें कि सीएम दावेदारों में निशंक का नाम भी शामिल हैं। भाजपा हाईकमान ने उन्हं देहरादून भेजा है जिसको लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है।सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ अनिल बलूनी, धन सिंह रावत, अजय भट्ट और सतपाल का नाम इसमे शामिल है।

आपको बका दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तराखंड के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब नए आज नए मुख्यमंत्री का एलान होगा। नया नेता चुनने के लिए देहरादून में 11 बजेे भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद रहेंगे।बैठक के लिए भाजपा विधायकों का प्रदेश मुख्यालय आना शुरू।भाजपा प्रदेश कार्यालय गहमागहमी है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट समेत बंशीधर भगत और सभी विधायक भाजपा कार्यालय पहुंचे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें