Dehradun NewsHighlight

बड़ी खबर : साप्ताहिक बंदी के दिन खुलेंगे ये प्रतिष्ठान, DM ने दी अनुमति

देहरादून : राजधानी देहरादून के होटल, रेस्टोरेंट, बार और क्लब खोलने की अनुमति मिल गई है। DM डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने साप्ताहिक बंदी के दिन भी इनको खोलने की इजाजत दे दी। अब तक देहरादून में रविवार के दिन प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहते थे। कोरोना के कम हो ते देखते हुए प्रशासन ने ये फैसला किया है।

DM डॉ. आशीष की तरफ से बार-रेस्तरां-क्लब खोलने की मंजूरी साप्ताहिक बंदी के दिन भी मिलने के साथ ही ये प्रतिबंध भी लगाया गया है कि भारत सरकार और राज्य सरकार की कोरोना गाइडलाइन संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना होगा। गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर आपदा एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें