Big NewsPauri Garhwal News

आर्मी भर्ती लिखित परीक्षा देने जा रहे थे युवा, खाई में गिरा वाहन

पौड़ी: उत्तराखंड में पौड़ी के लैंसडाउन से दुःखद खबर है। यहां सेना भर्ती की लिखित परीक्षा देने आये 12 लड़के सडक हादसे का शिकार हो गये। जानकारी के मुताबिक, थलीसैंण से यह मैक्स वाहन सेना परीक्षा देने आये लड़कों को लेकर आया था।

यह मैक्स वाहन थलीसैंण से लैंसडाउन जा रहा था, जो झारापानी से जहरीखाल के बीच मे दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। घायलों में एक की मौत हो गई है।

पौड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों को सेना अस्पताल और कैंट अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जिसकी पहचान सुरेंद्र चौहान के रूप में हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें