HighlightNational

बड़ी खबर : विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में जोरदार धमाका, 8 लोगों की मौत, घरों के कांच टूटे

कर्नाटक के शिमोगा जिले में गुरुवार रात को ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में इतना भयंकर धमाका हुआ कि आसपास के इलाके भूकंप की तरह कांप गए। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। धमाके की वजह लोगों कोलगा की भूकंप आया है। लोगों में दहशत फैल ग। धामाक इतना जोरदार था कि आस पास के घरों के कांच टूटकर बिखर गए। पुलिस प्रशासन के मुताबिक विस्फोटक डाइनामाइट था। हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है।पीएम मोदी ने आश्वासन दिया है कि कर्नाटक सरकार पीड़ितों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराएगी।

10 बजे के आसपास की घटना

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात 10 बजे के आसपास यह हादसा सामने आया। लोगों को एक बार तो लगा की भूकंप आय़ा है। लोग घरों से बाहर निकले। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धमाके के स्थान की घेराबदी कर बम विस्फोटक दस्ते को सूचना दी। आशंका जताई जा रही कि इस हादसे में कम से कम  8 लोगों की जान चली गई है। माना जा रहा है कि विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे।

40 से 50 किलोमीटर के दायरे में महसूस किए गए ये झटके 

विस्फोट के बाद कुछ लोगों ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि शिवमोगा के कई हिस्सों में रात 10 बजकर 20 मिनट पर तीन सेंकेंड के लिए भूकंप जैसे तेज झटके महसूस किए गए. ये झटके 40 से 50 किलोमीटर के दायरे में महसूस किए गए. धमाके से लोगों में दहशत फैल गई और घरों से निकलकर सड़कों पर पहुंच गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने इलाके को सील कर दिया. गौरतलब है कि शिमोगा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का गृह जिला है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें