AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

बड़ी खबर: अभी टली नहीं Corona की दूसरी लहर, तीसरी का बढ़ा खतरा

Breaking uttarakhand news

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर अभी टली नहीं है. तीसरी लहर आने का खतरा बढ़ रहा है. देश में दो दिन बाद एक बार फिर 40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 41,157 नए कोरोना केस आए और 518 संक्रमितों की जान चली गई है.

इससे पहले शनिवार को 38,079 और शुक्रवार को 38,949 नए केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 42,004 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 1365 एक्टिव केस कम हो गए. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 17 जुलाई तक देशभर में 40 करोड़ 49 लाख 31 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं.

बीते दिन 51 लाख 1 हजार टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 44 करोड़ 39 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 19.36 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें