Big NewsDehradun

बड़ी खबर : देहरादून के पॉश इलाके में लूट और महिला की हत्या

dehradun newsदेहरादून : पॉश इलाके में महिला की हत्या और लूट के मामले से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, जाखन के दून विहार इलाके में शाम करीब चार बजे घटना हुई।

पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त महिला गुलशन चड्ढा पत्नी प्रवेश चड्ढा घर में अकेली थी। करीब साढ़े चार बजे महिला के पति घर पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में थी। घर में सामान बिखरा हुआ था।

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रथमदृश्या महिला को नशीला पदार्थ देने की बात सामने आ रही है। मृतक महिला गुलशन चड्ढा सीडीए में ऑडिटर पद से रिटायर थीं। उनके पति होटल संचालक हैं और बेटा-बहु बैंक में कार्यरत हैं।

Back to top button