Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, अजय भट्ट से मिलने पहुंचे बीएल संतोष!

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कई नाम रेस में आगे बताए जाने लगे हैं। लेकिन, अब तक यह साफ नहीं है किसके नाम पर मुहर लगेगी। इस बीच राज्य की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मिलने के लिए पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेता राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेंगे। इसमें सीएम बनाने को लेकर भी चर्चा होगी। हालांकि, एजेंडा क्या रहने वाला है, फिलहाल किसी को पता नहीं है।

सीएम धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सतपाल महाराज और धन सिंह रावत का नाम भी सामन आ रहा है। सतपाल महाराज ने प्रदेश चुनाव प्रभारी से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया। इधर, कुछ विधायकों ने धामी को सीएम बनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें