Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड कांग्रेस में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर

Indian National Congress

देहरादून : विधानसभा चुनाव में हार के बाद हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी खाली है। जिनकी तलाश जारी है। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी खाली है। ज्यादा दिन तक इस कुर्सी का खाली रहना कहीं ना कहीं कांग्रेस के लिए ही खराब है।

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि जल्द हाईकमान नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकता है। इसी के साथ कांग्रेस को जल्द नेता प्रतिपक्ष भी मिल सकता है। इसके लिए कई नामों पर गंभीरता से मंथन हो रहा है। इनमे सबसे ऊपर जो नाम हैं वो गणेश गोदियाल का है। जी हां खबर है कि गणेश गोदियाल को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। क्योंकि चुनाव से कुछ ही महीने पहले उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था और जितने भी महीने उन्हें ये पद संभाला बेहतर काम किया. उन्होंने बड़ी बड़ी बैठकों में हिस्सा लिया. कई लोगों को पार्टी से जोड़ा और कांग्रेस की फौज को बढ़ाने का काम किया। इसके साथ ही वो बहुत कम वोटों के अंतर से हारे।

इसी के साथ प्रीतम सिंह का नाम भी आगे चल रहा है। प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाने की खबर है। य़शपाल आर्य का नाम अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चल रहा है। भुवन कापड़ी का नाम प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बनाएं जाने को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी के साथ धारचूला से विधायक हरीश धामी पहले ही नेता प्रतिपक्ष बनने की दावेदारी पेश कर चुके हैं। देखने वाली बात होगी की हाई कमान किसे ये जिम्मेदारी सौंपता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें