HighlightNational

बड़ी खबर : बारिश का कहर, जमीन धंसने से 36 लोगों की मौत, 70 लापता

महाराष्ट्र: लगातार हो रही बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश से जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे और नागपुर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बारिश के कारण राज्य में अभी तक 41 लोगों की जान जा चुकी है। रायगढ़ के तलई गांव में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ का मलबा गिर गया।

इसके नीचे 35 घर दब गए। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। वहीं 70 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं। 15 लोगों को बचाया गया है, जबकि 30 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। से देखते हुए मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हालांकि, भारी बारिश के कारण राहत कार्य में यहां भारी दिक्कत आ रही है।

जिला कलेक्टर, रायगढ़ कलेक्टर निधि चौधरी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जिले में भूस्खलन से कुल 36 लोगों की मौत हुई, इनमें तलाई इलाके में 32 और सखार सुतार वाड़ी में चार की जान चली गई। वहीं सतारा में भी  आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग अब भी लापता हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 27 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि रायगढ़ के तलाई गांव में भूस्खलन से करीब 35 लोगों की जान चली गई है। कई जगहों पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने उन लोगों को निकालने और स्थानांतरित करने का आदेश दिया है जो उन क्षेत्रों में रह रहे हैं जहां भूस्खलन की संभावना है। ठाकरे ने कहा कि सड़क और पुल क्षतिग्रस्त होने से एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल को चिपलून में बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें