Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

बड़ी खबर : प्रियंका गांधी पहुंचीं देहरादून, घोषणा पत्र करेंगी जारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रत्याशियों ने किया स्वागत

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : कांग्रेस से बड़ी खबर है। बता दें कि कांग्रेस की राष्टीय महासचिव प्रियंका गांधी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं।  एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत सूर्यकांत धस्माना और राजकुमार समेत कई कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका गांधी वर्चुवल रैली करेंगी। इतना ही नहीं आज प्रियंका गांधी उत्तराखंड स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र(घोषणा पत्र) का विमोचन करेंगी।

बता दें कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता से वादा किया है कि सिलेंडर 500 के पार नहीं होगा। बीते दिन राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी जनता से ये वादा कर गए। कार्यक्रम के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे कैनाल रोड स्थित लग्जरिया पार्क में प्रियंका गांधी वाड़ा वर्चुअल रैली करेंगी और चुनावी घोषणापत्र भी जारी करेंगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसाऱ वर्चुअल रैली मे 1000 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि रैली की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है। वहीं बता दें 5 फरवरी को राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे और देहरादून समेत हरिद्वार में जनसभाएं करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें