AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

बड़ी खबर: PM मोदी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, Corona को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला!

Breaking uttarakhand news

नई दिल्ली: कोरोना देश में बेकाबू होता जा रहा है। एक के बाद एक कोरोना के कई मामले सामने आ रहे हैं। खतरा बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी ने आज शाम को कोरोना पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है. पीएम मोदी कोरोना की मौजूदा स्थिति पर सभी राज्यों के सीएम और उच्चाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करेंगे.

दो दिन पहले ही पीएम मोदी ने कोरोना रिव्यू मीटिंग की थी, जिसमें पीएम मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कोरोना रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं. भारत में कोरोना से हालात हर दिन गंभीर होते जा रहे हैं. खासकर कुछ राज्यों में जहां हर दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में 12 ऐसे राज्य हैं, जहां कोरोना के मामले तेजी बढ़ रहे हैं और संक्रमण से लोगों की जान जा रही है. ये राज्य महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल हैं. दुनियाभर में मुकाबले भारत में इस वक्त सबसे ज्यादा कोरोना केस सामने आ रहे हैं

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें