HighlightNational

बड़ी खबर : घूमने गए युवकों पर नेपाल पुलिस की फायरिंग, एक की मौत, एक लापता

Breaking uttarakhand news

पीलीभीत: उत्तराखंड सटे यूपी के पीलीभीत से लगी भारत-नेपाल सीमा पर भारत से नेपाल घूमने गए तीन युवकों की नेपाल पुलिस से झड़प हो गई। नेपाल पुलिस ने उन पर गोली चला दी। इस घटना में एक भारतीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा लापता है। तीसरा युवक किसी तरह बचकर वापस भारत की सीमा में लौट आया। घटना के बाद से भारत-नेपाल सीमा पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

NBT की की खबर के अनुसार पीलीभीत के तीन युवक सीमा पार कर नेपाल घूमने गए थे। किसी बात पर भारतीय नागरिकों की नेपाल पुलिस से बहस हो गई। इस पर नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिकों पर गोली चला दी, जिसमें एक भारतीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका शव नेपाल के अस्पताल में है। एक युवक अपनी जान बचाकर भारत की सीमा में लौट आया। तीसरे युवक की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि तीन युवक नेपाल गए हुए थे। उनकी नेपाल पुलिस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर नेपाल पुलिस ने फायरिंग कर दी।एक युवक की मौके पर मौत हो गई।एक युवक वापस आ चुका है। तीसरा युवक लापता है। फिलहाल बॉर्डर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें