AIIMS Rishikesh NewsBig NewsNational

बड़ी खबर: 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 32 हजार से अधिक मामले, दुनिया में सबसे ज्याद

Breaking uttarakhand news

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के मामले में भारत अब अमेरिका से भी आगे निकल गया है. दुनिया में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा केस भारत में आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 332,730 नए कोरोना केस आए और 2263 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 193,279 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले बुधवार को देश में 314,835 नए केस आए थे. अमेरिका में 8 जनवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लाख सात हजार केस दर्ज किए गए थे.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.15 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 84 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 15 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें