Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNationalPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

बड़ी खबर: 40 घंटे से हवा में फंसी जिंदगियां, 6 निकाले गए, 8 अब भी फंसे

AIR FORCE

 

झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत रोप वे हादसे का आज तीसरा दिन है। बताया जा रहा है कि, 2500 फीट की ऊंचाई पर अभी भी तीन ट्रालियां फंसी हुई हैं। इन ट्रालियों तक सेना के जवान पहुंच गए हैं और लोगों को निकाले जाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, आज अभी तक छह और लोगों को निकाल लिया गया है। हालांकि, आठ लोग अभी भी ऊपर फंसे हुए हैं।

देवघर रोपवे हादसे में बचाव अभियान के इंचार्ज अश्विनी नायर ने बताया कि, हम लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं। अब कुछ ही लोग ऊपर रह गए हैं। उन्होंने बताया कि, उम्मीद है कि दोपहर तक सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। सेना, वायु सेना, ITBP, NDRF के संयुक्त अभियान में सोमवार को करीब 33 लोगों को बचाया जा सका था। इसे रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के दो हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं।

हालांकि, सोमवार देर रात अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया था। इस कारण लोगों के पास खाने-पानी का सामान पहुंचाना भी मुश्किल हो गया था, जिसके चलते ऊपर फंसे लोग रातभर भूखे-प्यासे ही रहे। पहाड़ी पर फंसे लोगों में महिलाएं व छोटे बच्चे भी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

देवघर प्रशासन ने सोमवार को एक महिला की मौत की पुष्टी की थी। वहीं, शाम को हेलीकॉप्टर से फिसल जाने के कारण एक व्यक्ति डेढ़ हजार फीट नीचे खाईं में गिर गया था। इसके अलावा भी एक मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हादसे में 12 लोग घायल हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें