AIIMS Rishikesh NewsHighlightSports

बड़ी खबर : फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, तय हो गया मुकाबला

Breaking uttarakhand news

T-20 विश्व कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलेगी, क्योंकि सुपर-12 स्टेज में दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में जगह मिली है। ये दोनों टीमें ग्रुप-दो में हैं। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें भी हैं।

सुपर-12 के ग्रुप-एक में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज को रखा गया है। हर ग्रुप में छह-छह टीमें होंगी। ग्रुप की अन्य टीमों का फैसला विश्व कप के क्वालिफायर राउंड के नतीजों से तय होगा।

कोरोना महामारी के कारण टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। 16 टीमों का टूर्नामेंट यूएई के तीन शहरों (दुबई, शारजाह और अबुधाबी) और ओमान में खेला जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें