Uttarkashi News

उत्तरकाशी से बड़ी खबर, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

accidentउत्तरकाशी : बुरी खबर उत्तरकाशी से है जहां तहसील पुरोला के अंगोडा के पास एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक की मौत की खबर है।  मिली जानकारी के अनुसार आल्टो कार (संख्या -HP10A5650) अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर खाई में जा गिरी जिसमे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि कार में वाहन चालक ही सवार था जिसकी हादसे के दौरान मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिली है कि कार सवार पुरोला से मोरी की तरफ जा रहा था. वहीं मृतक की पहचान अशोक कुमार शर्मा पुत्र मदन लाल निवासी रोहड़ू, हिमाचल के रुप में हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें